LIVE TVMain Slideदेशमनोरंजनविदेश

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने किया लंदन के लॉकडाउन के नियमों का उलंघन

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति के साथ लंदन में रह रही हैं. लंदन में फिर से लॉकडाउन लगने की वजह ये कपल अभी तक वहीं फंसा हुआ है.

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन के नियमों को तोड़कर एक मशहूर पार्लर पहुंची. प्रियंका को मां मधु चोपड़ा के साथ लॉकडाउन के कई नियमों को तोड़ते हुए देखा गया

प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर लंदन में लॉकडाउन में तोड़े गए नियम को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है. आपको बता दें, कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन आने के बाद से पूरे युनाइटेड किंगडम में लॉकडाउन फिर से लागू कर दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा अपने पालतू डॉगी के साथ लग्जरी सलून में जाते हुए देखे गए, लेकिन जब इसकी खबर पुलिस को लगी तो हंगामा हो गया. इतना ही नहीं पुलिस ने सलून को उसी वक्त बंद करने के आदेश दे दिए.

प्रियंका से यूके में नियम को तोड़ने के लिए उनसे कोई जुर्माना नहीं लिया गया क्योंकि उन्होंने पुलिस को कुछ डॉक्यूमेंट के जरिये यह बताया कि एक फिल्म के लिए उनका हेयर कलर किया जाना था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव भी दिखाई देंगे. इसी के साथ प्रियंका ‘द मैट्रिक्स 4’ में भी नजर आएंगी और ये फिल्म इसी साल रिलीज की जाएगी.

Related Articles

Back to top button