प्रदेशबिहार

युवक ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर 12 वर्षीया लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म

दरिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात 12 वर्षीया लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना को गांव के ही एक युवक ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी होने के बाद दरिंदे घर वालों को भी मुंह नहीं खोलने की चेतावनी दे, मामला को रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाया। रविवार को स्वजन पीड़िता के साथ थाने पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोपित अभी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं।

स्वजनों के अनुसार गांव का ही गोलू कुमार नामक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को उठा ले गया, फिर तीनों ने उसके साथ मुंह काला किया। वारदात के बाद देर रात बच्ची को घर के पास छोड़ दिया। खून से लथपथ व दर्द से कराह रही बच्ची स्वजन के पास पहुंची और रोते हुए अपने साथ हुए कृत्य की जानकारी माता-पिता को बताई। उसने बताया कि गोलू भैया ने अपने दोस्तों ने उसके साथ मिलकर गलत काम किया है। वह चिखती-चिल्लाती रही लेकिन गोलू भैया ने उसकी एक नहीं सुनी।

बच्ची की बात सूनने के बाद पीड़ित के पिता गोलू के यहां पहुंचकर पूछताछ करने लगे। इसपर गोलू ने पीड़ित के पिता धमकाते हुए कहा कि अगर बात पुलिस तक पहुंची तो जीना हराम कर देंगे। सुबह में पीड़िता को साथ ले पिता थाना पहुंचे और थाने में मामला दर्ज कराया। सासाराम के एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता से पूरी जानकारी प्राप्त कर दरिंदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है। कहा कि इस मामले में नामजदों को शीघ्र गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाने की अनुशंसा कर सजा दिलाई जाएगी।  घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। ग्रामीणों के अनुसार घटना ने गांव को कलंकित किया है।

 

Related Articles

Back to top button