प्रदेशबिहार

बिहार: लत्तीपुर गोलीकांड में तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिहपुर के लत्तीपुर गांव में रात गोली से जख्मी मिथिलेश यादव की हालत अब चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताई है। गोलीकांड को लेकर रविवार को मिथिलेश के पड़ोसी जयप्रकाश यादव ने बिहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें तीन नामजद और चार अज्ञात को आरोपित बनाया है। गांव के पप्पू यादव, रविल यादव व सकला यादव को नामजद किया है।
जयप्रकाश यादव ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले आरोपितों ने यह कहते हुए एक लाख की रंगदारी मांगी थी कि तुम्हारा लड़का ने प्रेम विवाह किया है। शनिवार की रात इसका विरोध करने पर आरोपितों ने घर के समीप ही राइफल के बट से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी मिथिलेश यादव घर से बाहर निकले तो बदमाशों ने उसपर गोली चला दी। गोली मिथिलेश के कमर में जा लगी। आरोपितों ने मेरे पुत्र विशाल एवं पत्नी बबीता के साथ भी मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। एएसआइ उपेंद्र मुखिया मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। घायल मिथिलेश का इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गोलीकांड में नामजद सभी आरोपित पहले भी कई संगीन कांडों में शामिल रहे हैं। गंगा दियारा में रंगदारी के लिए किसानों को भी खेतों पर परेशान करते हैं। अवैध शराब की बिक्री में भी इनकी संलिप्तता रही है। जानलेवा हमला व लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार नवगछिया थाना की पुलिस ने जानलेवा हमला व लूटकांड के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित नवगछिया थाना के श्रीपुर निवासी बरुण सिंह है। उसने श्रीपुर निवासी बलराम सिंह पर गोली चलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बरुण ने पुलिस पूछताछ में गोपालपुर प्रखंड के धरहरा में एक व्यक्ति से 18 हजार रुपये, मोबाइल व बैग लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपित के पास दो मोटरसाइकिलों में एक ही नंबर लगा हुआ था। पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर जांच कर रही है। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपित को धारा 420 भदवि के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपहरण मामले का आरोपित गिरफ्तार बिहपुर पुलिस ने नूरुद्दीनपुर दुधैला गांव से लड़की के अपहरण मामले में आरोपित शोहित मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button