उत्तर प्रदेशप्रदेश

AMU के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में बुधवार देर रात धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला ने बताया बताया कि मुकदमा कृष्णानगर रामगढ़ कालोनी निवासी अनुराग सिंह ने दर्ज कराया है। आरोप है कि 30 जनवरी को शरजील उस्मानी ने महाराष्ट्र में एल्गार परिषद के सम्मेलन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने धार्मिक भावनाओं को भड़काने की मंशा से विवादित और भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया था। जिससे विद्वेष फैल सकता है। लोगों में शत्रुता होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल हो सकता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अनुराग सिंह से छात्र नेता के बयान की वीडियो सीडी भी ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा भड़काऊ बयान

अनुराग सिंह ने बताया कि शरजील उस्मानी का भड़काऊ बयान सोशल मीडिया और यू-ट्यूब पर भी वायरल हो रहा है। उसके बयान से धर्म विशेष में घृणा पैदा कर हो सकती है। सरजील के इस कृत्य से समाज के लोगों में आक्रोश भी है। अनुराग ने शरजील के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Back to top button