LIVE TVMain Slideदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेश

राजधानी दिल्ली में छाया कोहरा हरियाणा में मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

दिल्ली में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाये रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सुबह 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

रविवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा. आईएमडी के मुताबिक, पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में सुबह के समय घना कोहरा नजर आ सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित उत्तरी भारत क्षेत्र में घने कोहरे रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 15 फरवरी तक बारिश की संभावना नजर आ रही है. हरियाणा में अभी 20 फरवरी तक ठंड का असर दिखेगा. फरवरी के आखिरी दिनों में दिन का तापमान सामान्य रहने की संभावना है. सूबे में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

Related Articles

Back to top button