LIVE TVMain Slideदेशव्यापार

बाजार में गिरावट बढ़ी सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट देखी

बाजार में लगातार चौथे दिन मुनाफावसूली देखने को मिली। NIFTY आज 15000 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहा। लेकिन BANK NIFTY में आज 1.9 से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

आज के कारोबार में ऑटो, CAPITAL GOODS, NBFCs में सबसे ज्यादा कमजोरी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स आज 434.93 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 50,889.76 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 137.20 अंक यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 14,981.75 के स्तर पर बंद हुआ।

02:15 PM
बाजार में लगातार चौथे दिन मुनाफावसूली हावी है। NIFTY 15000 के नीचे फिसल गया है। लेकिन BANK NIFTY आज 500 POINTS से ज्यादा की गिरावट के साथ UNDERPERFORM कर रहा है। ऑटो, CAPITAL GOODS, NBFCs में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है।

02:05 PM
बाजार में गिरावट बढ़ी है। बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में गिरावट हावी है।

01:05 PM
शुरुआती कमजोरी के बाद अब बाजार में सीमित दायरे का कारोबार कर रहा है। निफ्टी 15050 के पास कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी बैंक करीब 300 अंक नीचे नजर आ रहा है। मेटल, ऑटो शेयर सबसे ज्यादा फिसले है। FMCG ने दम दिखाया है।

Related Articles

Back to top button