LIVE TVMain Slideखबर 50देश

उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने ई-पार्क महानगर में आयोजित दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज यहां महानगर स्थित पदम श्री डॉक्टर एस सी राय पार्क ई-पार्क महानगर में लखनऊ नगर निगम द्वारा आयोजित दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता 2021 का उद्घाटन किया।

उप मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर पार्क में लगाई गई पुष्प प्रदर्शनी के स्टालों का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित अमीनाबाद इंटर कालेज के बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि लखनऊ के पूर्व महापौर श्री एस सी राय जी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उनके मन और मस्तिष्क में हमेशा लखनऊ के विकास की परिकल्पना रही है।

उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बदले हुए समय में लखनऊ का स्वरूप बदल रहा है, आज लखनऊ गलियों से निकलकर चैड़ी सड़कों और मेट्रो सुविधा पर आ गया है, लखनऊ शहर की सीमाओं में निरंतर विस्तार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद शहर में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है। इसके लिए नगर निगम की पूरी टीम बधाई की हकदार है।

उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लखनऊ विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र स्थल है। उन्होंने कहा कि पुष्प केवल सुगंध के लिए ही नहीं होते हैं बल्कि पुष्प सुंदरता, मधुरता तथा आपसी मेल मिलाप का संदेश भी देते हैं।

उन्होंने इस अवसर पर लखनऊ नगर वासियों से आह्वान किया कि आने वाले समय में होने वाले सफाई सर्वेक्षण में लखनऊ वासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपनी राय दें जिससे लखनऊ नगर निगम को देश के शीर्षतम नगर निगम में गणना हो सके।
इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी सहित नगर निगम के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button