अयोध्या पहुंच कर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने किया रामलला का दर्शन

अयोध्या के जीव जंतु तक राममय हैं। रामलला के दर्शन करने जाने पर गौ माता और हनुमानगढ़ी पर बंदरो का ऐसा सानिध्य कहीं और देखने नहीं मिलता।
अयोध्या में आने के बाद श्री राम जन्मभूमि और बजरंगबली श्री हनुमान जी का दर्शन करना अपने आप में बहुत बड़े पुण्य का कार्य होता है। अयोध्या महानगरी में आने पर संतोष और गर्व की अनुभूति होती है।
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने यह विचार आज यहां अयोध्या में आयोजित अयोध्या महोत्सव के समापन कार्यक्रम में व्यक्त किया।
डॉ शर्मा ने कहा कि अयोध्या की विरासत आज भी सुरक्षित है और इस प्रकार के महोत्सव बहुत जरूरी है ये हमें हमारी सांस्कृतिक विरासत को याद दिलाते हैं।
मुझे सुखद आश्चर्य हुआ कि अयोध्या महोत्सव बहुत पॉपुलर हो रहा है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। अयोध्या की धार्मिक नगरी पर बजरंगबली श्री हनुमान जी की अनुकंपा बरस रही है।
उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की अभिकल्पना के अनुसार अयोध्या अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनेगा। अयोध्या धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से सबसे ज्यादा सांस्कृतिक और धार्मिक उपलब्धियों वाला शहर बने उसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
सरकार अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट, सरयू तटों का सुंदरीकरण, सड़कों का चैड़ीकरण, लाइटिंग की व्यवस्था, शहर में पुलों का जाल बिछाया जाएगा, सीवेज ट्रीटमेंट सहित अयोध्या की समस्त आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
डॉ शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि अयोध्या महानगरी में उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रयास किया जा रहा है कि निजी क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना हो जिसमें विभिन्न भाषाओं में लिखी गई रामायण की पुस्तकों पर शोध किया जाए, ऐसा
विश्वविद्यालय बनाए जाने पर विचार किया जाएगा जहां पर प्रोफेशनल डिग्री के आधार पर सभी प्रकार के कर्मकांडों पर प्रशिक्षण दिया जा सके, जहां से निकले हुए लोग पूरे समाज को संस्कार दे सके। जिससे धर्मनगरी अयोध्या में आने वाले लोग सारे लोग अच्छे संस्कारो को लेकर जाएं।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने अयोध्या पहुंचकर रामलला मंदिर व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट तेजी से निर्माण कार्य करा रहा है।
मंदिर निर्माण का काम देखकर मैं धन्य हुआ हूं। तय समय में मंदिर बनेगा। इसके बाद उप मुख्यमंत्री जी जयपुरिया स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए।