LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेश

आदिकाल से ही नारी पूजनीय रही हैं – डाॅ0 एम0एल0बी0 भट्ट

उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा अधिकरण, इन्दिरा भवन लखनऊ में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किंग जार्ज मेडिकल काॅलेज के पूर्व कुलपति डाॅ0 एम0एल0बी0 भट्ट एवं असिस्टेंट प्रो0 डाॅ0 मृणालिनी वर्मा ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति डाॅ0 एम0एल0बी0 भट्ट ने महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। डाॅ0 भट्ट ने ‘‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’’ श्लोक के माध्यम से भारतीय समाज में नारी के सम्मान की बात कही। आदिकाल से ही नारी पूजनीय रही है।

साथ ही कैंसर रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डाॅ0 मृणालिनी वर्मा ने विशेष रूप से महिलाओं में होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर रोग के कारणों एवं इसकी रोकथाम पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राज्य लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष मा0 न्यायमूर्ति श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के विरूद्ध विधिक प्राविधानों का विस्तार से चर्चा किया।

सदस्य (प्रशासकीय) राज्य लोक सेवा अधिकरण डाॅ0 अनीता भटनागर जैन ने महिलाओं के कर्तव्यों एवं दायित्वों पर ध्यान आकृष्ट करते हुए महिलाओं के उत्पीड़न के बारे में अपने विचार रखे।

इस अवसर पर ‘‘कैसी है नारी’’ कविता का पाठ किया गया। निबंधक श्री सर्वेश कुमार पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।

इस अवसर पर अधिकरण के उपाध्यक्ष, सदस्यगण, संयुक्त निदेशक (न्यायिक), अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button