प्रदेशमध्य प्रदेश

MP के इंदौर में तेंदुए ने मचाया आतंक, अब तक चार लोगों को किया जख्मी

मध्यप्रदेश में एक तरफ कोरोना संकट नहीं थम रहा है वहीं दूसरी तरफ आकस्मिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिंबोदी रहवासी क्षेत्र में तेंदुआ घुस गया है। इस खबर के फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल नजर आ रहा है। जी दरअसल अचानक तेंदुए के आने से हड़कंप मच गया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि इंदौर के झाबुआ फार्म हॉउस से निकलकर आज सुबह तेंदुआ खंडवा रोड पर रिहायशी इलाके में घुसा गया है। उसके बाद तेंदुए ने एक परिवार पर किया हमला। खबर है कि अब तह तेंदुए ने कुल चार लोगों पर हमला किया है।

जी दरअसल आज सुबह तेंदुआ लिंबोदी में रहने वाले खेमराज राठौर के घर में पीछे के रास्ते घुस गया। जैसे ही खेमराज की पत्नी ने तेंदुए को देखा वह निकलकर भागी। उसे भागते देख तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला को तेंदुए ने दांत लगा दिए। आप सभी को हम यह भी बता दें कि यह सब होते देख रहवासियों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग अमला मौके पर पहुंचा और तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है वन विभाग की टीम ने इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया है।

कहा जा रहा है रेस्क्यू टीम में शामिल वनकर्मी प्रकाश पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया है, लेकिन तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश जारी है। आप सभी जानते ही होंगे कि मध्यप्रदेश में वन विभाग की सतर्कता के बावजूद भी जानवरों द्वारा आमजनों पर हमले करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिन्होंने सभी को हैरान किया है। जी दरअसल इंदौर से ऐसी अब तक कई घटनाएं सामने आ चुकीं हैं जिनमे जानवरों द्वारा किसी ना किसी को शिकार बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button