MP कांग्रेस संगठन में फेरबदल, महेन्द्र बौद्ध को सौंपी SC मोर्चे की जिम्मेदारी
![](https://www.abpbharat.com/wp-content/uploads/2018/09/Congress-flag-l-pti-1.jpg)
भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को बदल दिया है। अब डॉ सुरेंद्र चौधरी की जगह प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री महेंद्र सिंह बौद्ध एससी मोर्चे के अध्यक्ष होंगे और हाल ही में पार्टी में शामिल हुई प्रदेश की बर्खास्त आईएएस अफसर शशि कर्णावत को उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है।
सुरेंद्र चौधरी एमपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं लिहाजा दो बड़े पदों में से एक पद उनसे ले लिया गया है। महेंद्र सिंह बौद्ध प्रदेश के गृहमंत्री रहे चुके हैं। साथ ही प्रदेश में एससी वर्ग के बड़े नेता भी हैं। वे दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। प्रदेश में एससी एसटी आंदोलन को लेकर कांग्रेस को जिस रणनीति की जरूरत है उसमें बौद्ध मददगार साबित होंगे, जिसको देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा गया है।
इसके अलावा एससी विभाग में 17 पदाधिकारियों को जगह दी गई है। इसमें दो उपाध्यक्ष भी हैं। खास बात ये है कि बर्खास्त आईएएस अधिकारी शशि कर्णावत को कांग्रेस ने काफी तवज्जो दी है। उन्हें एससी विभाग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।