LIVE TVMain Slideदेशमध्य प्रदेशस्वास्थ्य

देश में कोरोना की रफ़्तार हुई तेज कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लगभग 9 शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू

देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है। देश में आज सबसे ज्यादा 26 हजार से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र समेत देश के 9 राज्यों में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

इसके मद्देनजर देश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को फैलने से रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत देश में एक बार फिर से होली के त्योहार से पहले कोरोना की पाबंदियां लौट आई हैं।

दरअसल, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। यहां कोरोना के मामले बेहद तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र में कई जगह लॉकडाउन लगा दिया गया है।

इसके साथ ही केरल, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में भी कोरोना बढ़ रहा है। आइए जानते हैं किस राज्य में कोरोना की पाबंदियां लगाई गई हैं।

नागपुर से आज से हफ्ते भर का लॉकडाउन लगाया गया है। नागपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 15 मार्च से 21 मार्च तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार केवल आवश्यक सेवाएं जैसे कि सब्जी और फल की दुकानें और दूध बूथ खुले रहेंगे। इस दौरान आज नागपुर में सड़कें वीरान दिखीं। इस दौरान शहर के लोग, सुबह की सैर के दौरान, COVID-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते देखे गए।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण देश के चार राज्यों में अब तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा चुका है। नागपुर, अकोला, परभनी और औरंगाबाद में फिलहाल लॉकडाउन लागू है।

हालांकि, मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में लॉकडाउन लगाने की चेतावनी सीएम उद्धव दे चुके हैं। महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में लॉकडाउन पर फैसला सरकार जल्द करने वाली है।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि जालंधर, नवांशहर और शाहपुर में नया तनाव पाया गया है। मैं स्थिति की समीक्षा करने के लिए कल इन स्थानों का दौरा करूंगा। मोहाली, जालंधर और लुधियाना सहित कम से कम 8 जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button