दिल्ली एनसीआरप्रदेश

दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में पहुंचाया गया ऑक्सीजन, इस तरह बचाई गई जान

देश में कोविड के लगातार रिकॉर्ड मामले आने की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं और भी बिगड़ चुकी है। वहीं एक के बाद एक घटनाएं ने मुश्किल बढ़ा दी है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की सबसे बड़ी किल्लत महसूस और भी बढ़ती जा रही है। इस दौरान, ऑक्सीजन की आपूर्ति के सरकार की कोशिश के असर दिखने लगे हैं। शुक्रवार को दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल और मैक्स हॉस्पिटल (साकेत) में समय रहते ऑक्सीजन पहुंचने से कई मरीजों की जान बचा ली गई। आज सुबह ही मैक्स अस्पताल प्रबंधन ने सरकार को बताया था कि वह अब नए मरीजों को भर्ती नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वहां ऑक्सीजन नहीं है।

वहीं खबर है कि यहां के सर गंगाराम हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से बीते 24 घंटों में 25 मरीजों की जान चली गई। हॉस्पिटल के डायरेक्टर के मुताबिक, हॉस्पिटल में बीते 24 घंटे में 25 बीमार मरीजों की  जान चली गई। अभी एक या दो घंटे की ऑक्सीजन बचा हुआ है।

जंहा इस बात का पता चला है कि वेंटिलेटर और Bipap ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। ऑक्सीजन की तत्काल आवश्यकता है। इन हालात में 60 रोगियों की जान को खतरा है। हालांकि इसके बाद यहां ऑक्सीजन पहुंचा दी गई, जिससे 60 मरीजों की जान बच गई।

Related Articles

Back to top button