उत्तर प्रदेशट्रेंडिगदेश

मुख्यमंत्री ने जनपद बांदा में आंधी-तूफान से हुई 01 व्यक्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बांदा में आंधी-तूफान से हुई 01 व्यक्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हांेने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने बांदा के जिलाधिकारी को आंधी-तूफान से दिवंगत व्यक्ति के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि वितरण के सम्बन्ध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आंधी-तूफान में घायल 02 व्यक्तियों के समुचित चिकित्सा प्रबन्ध किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button