Main Slideदेश

मध्‍य प्रदेश फिर शर्मशार, माता-पिता के पास सो रही बच्‍ची को रिश्‍तेदार ने बनाया हवस का शिकार

मध्य प्रदेश के इंदौर में माता-पिता के पास सो रही एक साल एवं चार साल की बच्चियों पर उनके रिश्तेदार ने बुरी नजर डाल दी। रिश्‍तेदार ने पहले बच्‍ची का अपहरण किया फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बड़ी बहन से दुष्कर्म के दौरान जब वह रोने लगी तो पकड़े जाने के डर से बदमाश उसे छोड़कर भाग गया। घटना के बाद से छोटी बहन की हालत गंभीर है। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने कबूला है कि वह बच्चियों की मां से ज्यादती करना चाहता था।

रात तीन बजे दिया घटना को अंजाम

घटना एमजी रोड स्थित एक निर्माणाधीन व्यावसायिक इमारत की है। दमोह निवासी दंपती इमारत की चौकीदारी करता है। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी उम्र चार साल और एक साल है। शुक्रवार रात दंपती बेटियों के साथ पहली मंजिल पर सो रहा था। शनिवार तड़के 3 बजे बड़ी बेटी रोती हुई आई और मां को उठाया। उसने बताया कि छोटी बहन इमारत के नीचे पड़ी है। दंपती वहां पहुंचे तो उनकी बेटी सीढ़ियों के पास बेहोश पड़ी थी। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। आनन-फानन में माता-पिता करीब पौने 4 बजे बच्चियों को लेकर वे एमवाय अस्पताल पहुंचे।

Related Articles

Back to top button