LIVE TVMain Slideदेशधर्म/अध्यात्म

आज 11 अगस्त के पंचांग से जानें क्या है शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज 11 अगस्त है. आज हरियाली तीज है. तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन सुहागन स्त्रियां व्रत रखती हैं. मां पार्वती और शिव जी की पूजा करके अपने पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की प्रार्थना करती हैं.

आज बुधवार है. बुधवार को भगवान गणेश की पूजा की जाती है. गणपति बप्पा की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और कार्य सफल होते हैं. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

आज की तिथि – तृतीया – 16:56:07 तक
आज का नक्षत्र – पूर्वा फाल्गुनी – 09:32:27 तक
आज का करण – गर – 16:56:07 तक, वणिज – 28:13:25 तक
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – शिव – 18:26:44 तक
आज का वार – बुधवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:47:43
सूर्यास्त – 19:04:33
चन्द्रोदय – 08:15:00
चन्द्रास्त – 21:08:59
चन्द्र राशि – सिंह – 15:24:13 तक

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:16:51
मास अमांत – श्रावण
मास पूर्णिमांत – श्रावण
शुभ समय – कोई नहीं

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 11:59:34 से 12:52:42 तक
कुलिक – 11:59:34 से 12:52:42 तक
कंटक – 17:18:19 से 18:11:26 तक
राहु काल – 12:26:08 से 14:05:44 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 06:40:50 से 07:33:57 तक
यमघण्ट – 08:27:05 से 09:20:12 तक
यमगण्ड – 07:27:19 से 09:06:55 तक
गुलिक काल – 10:46:32 से 12:26:08 तक

Related Articles

Back to top button