Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशबड़ी खबर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नतीजे आने के बाद बवाल, फेंके गए बम

पूरब के ऑक्सफोर्ड के नाम से विख्यात इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव काफी गहमागहमी के बाद कल सम्पन्न हो गए। देर रात इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत चार संघटक महाविद्यालयों में मतदान का परिणाम भी आ गया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के फिर अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्र सभा (सछास) ने कब्जा जमाया है। उदय प्रकाश यादव (3698) विजयी हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) के अखिलेश यादव (2157) ने जीत दर्ज की है। महामंत्री पद भाजपा समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खाते में गया है।

इसके शिवम सिंह (2823) विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद पर सछास के सत्यम सिंह सनी (3199) मत पाकर विजयी रहे। सांस्कृतिक सचिव पद पर एनएसयूआइ के आदित्य सिंह (1832) ने विजय का वरण किया।

मतदान में करीब 48 फीसदी छात्रों ने हिस्सा लिया था। रात करीब डेढ़ बजे घोषित हुए नतीजों में अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्र सभा के उदय प्रकाश यादव को विजेता घोषित किया गया। उदय ने एबीवीपी के अतेंद्र सिंह को 774 वोट से हराया। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अखिलेश यादव को जीत हासिल हुई। महामंत्री के पद पर एबीवीपी के शिवम सिंह को जीत मिली।शिवम ने सपा छात्र सभा के राहुल को 270 वोटों से हराया। संयुक्त सचिव पद पर छात्र सभा के सत्यम सिंह ने एबीवीपी के चंदन कुमार को 952 वोट से हराकर जीत दर्ज की। सांस्कृतिक मंत्री पद पर एनएसयूआई के आदित्य सिंह को जीत हासिल हुई।

इसके अलावा सीएमपी डिग्री कालेज छात्रसंघ के परिणाम में आशुतोष त्रिपाठी, इलाहाबाद डिग्री कालेज (एडीसी) में अविनाश शुक्ल, ईश्वर शरण में राकेश यादव और श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में ऋतुराज सिंह छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए।

सीएमपी डिग्री कालेज छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर आशुतोष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद राशिद, महामंत्री पद पर करन त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री पद पर बृजराज वर्मा और सांस्कृतिक सचिव पद पर आदेश मिश्र निर्वाचित हुए। यहां अध्यक्ष व सांस्कृतिक सचिव के प्रत्याशी एबीवीपी पैनल से जीते हैं।

Related Articles

Back to top button