LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेश
मुख्यमंत्री ने जनपद गाजियाबाद में करंट से हुईलोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया साथ ही श्री हरनाथ सिंह यादव की पत्नी श्रीमती धनवती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गाजियाबाद में करंट से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन को इस घटना के कारणों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य सभा सांसद श्री हरनाथ सिंह यादव की पत्नी श्रीमती धनवती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।