LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देश

उत्तर प्रदेश : आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आज लखनऊ दौरे पर पहुंच रही प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी सियासी दलों ने अपनी तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी है. जिसके तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी एक बार फिर गुरुवार 9 सितंबर को लखनऊ दौरे पर पहुंच रही हैं

इस दौरान प्रियंका 10 और 11 सितंबर को पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ एक के बाद एक कई अहम बैठकें करेंगी. प्रियंका गांधी एक ओर जहां मिशन-2022 के लिये अबतक की गई तैयारियों का जायजा लेंगी,

तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मौजूदा सियासी और जातीय समीकरणों को ध्यान मे रख मिशन-2022 को लेकर कोई ठोस रणनीति भी बनाते नजर आयेंगी.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के मुताबिक ‘कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी गुरूवार 9 सितंबर को देर शाम फ्लाइट से लखनऊ पहुचेंगी.

जिसके बाद प्रियंका गांधी राजधानी लखनऊ के गोखले मार्ग स्थित शीला कौल की कोठी में रात्रि विश्राम करेंगी. फिर 10 सितंबर को कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह 10 बजे सबसे पहले यूपी कांग्रेस की एडवाइजरी एंड स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक करेंगी. फिर प्रदेश इलेक्शन कमेटी के साथ बैठक के बाद प्रियंका गांधी जोनवार बैठक करेंगी.’

प्रियंका गांधी 10 और 11 सितंबर को एक ओर जहां कई दशकों से उत्तर प्रदेश में हाशिये पर चल रही कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिये अब तक धरातल पर किये गये कार्यों की समीक्षा करेंगी.

तो वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सियासी और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने प्रत्याशियों के चयन और उनके नामों की घोषणा के साथ प्रमुख चुनावी मुद्दों को लेकर भी एक अहम रणनीति बनायेंगी.

सूत्रों के मुताबिक राजधानी लखनऊ में होने वाली जोनवार बैठक में प्रियंका गांधी विशेष तौर पर हर गांव कांग्रेस अभियान की समीक्षा करेंगी. जिसके चलते हर जोन से जुड़े पदाधिकारियों को जोन में किये गये कार्यों की लिखित जानकारी के साथ पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

इस दौरान प्रियंका गांधी हर जोन में गठित कांग्रेस की ब्लाक और न्याय पंचायत समिति के साथ ग्राम सभा अध्यक्षों के गठन की विस्तृत समीक्षा करेंगी. साथ ही प्रशिक्षण शिविरों का भी फीडबैक लेंगी.

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिये प्रियंका गांधी नये कृषि कानून की खिलाफत, खेती-किसानी, बेराजगारी, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और मंहगाई के साथ योगी-मोदी सरकार की नाकामियों को प्रमुखता

से उठाकर सरकार के खिलाफ सडक पर उतरकर संघर्ष की भी रणनीति बनायेंगी. प्रियंका गांधी की मौजूदगी में इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय पर व्यापारी सम्मेलन का भी आयोजन किया जा सकता है. प्रियंका अपने इस लखनऊ दौरे के दौरान रायबरेली जैसे आस-पास के किसी जिले में भी पहुच सकती है.

Related Articles

Back to top button