LIVE TVMain Slideदेश

विगत 24 घंटे में 2,00,294 सैम्पल की टेस्टिंग की गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 33 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 20 जिलों में एक-एक एक्टिव केस हैं। विगत 24 घंटे में 2,00,294 सैम्पल की टेस्टिंग की गयी है। 68 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। 07 जिलों में मात्र 08 नए संक्रमित मरीज पाए गए। इसी अवधि में 23 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 159 रह गई है, जबकि 16,86,749 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश के 02 करोड़ से अधिक लोगों ने वैक्सीन की दोनांे डोज प्राप्त कर ली है। प्रदेश में कल तक पहली डोज 8,51,14,937 तथा दूसरी डोज 2,01,01,555 लगायी गयी हैं तथा अब तक कुल 10,52,16,492 डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस महीने में अब तक लगभग सवा तीन करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। कोविड-19 से बचने के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग अपना टीकाकरण अवश्य करायें। उन्होंने बताया कि मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग को लेकर सावधानी बरते। साफ पीने के पानी व सफाई पर विशेष ध्यान दें। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। पूर्ण सुरक्षा के लिये कोविड के टीके के दोनों डोज अवश्य लगवायें। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि गत 24 घंटे में प्रदेश में 0.3 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 2.5 मि0मी0 के सापेक्ष 12 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 748.6 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 789 मि0मी0 के सापेक्ष 95 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शारदा-खीरी, तथा क्वानों-गोंडा में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में वर्तमान में 10 जनपदों में 54 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 59 टीमें तैनाती की गयी है, 8624 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 1431 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 58351 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
     श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 365127 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 637278 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 290370.07 मी0 त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 270868 ली0, ओ0आर0एस0 के 296580 पैकेट तथा क्लोरीन के 3103023 टेबलेट वितरित किया गया है। प्रदेश में 1134 बाढ़ शरणालय तथा 1258 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 1994 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 1221 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 994996 है।

Related Articles

Back to top button