LIVE TVMain Slideदेशधर्म/अध्यात्म

आज 8 अक्टूबर के पंचांग से जाने शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज 8 अक्टूबर है. आज नवरात्रि का दूसरा दिन है. नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की जाती है. मां ब्रह्मचारिणी के नाम का अर्थ- ब्रह्म मतलब तपस्या और चारिणी का अर्थ आचरण करने वाली देवी होता है.

मान्यता के अनुसार इन्हें तप की देवी कहा जाता है. जो मां की सच्चे मन और भक्तिभाव से आराधना करते हैं मां दुर्गा उनके सारे कष्ट हर लेती हैं और उन्हें सुख-शांति एवं समृद्धि प्राप्त होती है. आज शुक्रवार है.

शुक्रवार का दिन देवी मां की पूजा के लिए विशेष होता है. शुक्रवार को माता संतोषी की पूजा की जाती है. मां संतोषी जी की पूजा करने से कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.

शुक्र ग्रह के लिए हर शुक्रवार को शिवलिंग पर जल और बिल्व पत्र भी चढ़ाया जाता है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

आज की तिथि – आश्विन शुक्ल द्वितीया
आज का नक्षत्र – स्वाति
आज का करण – कौलव
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – विश्वकुंभ
आज का वार – शुक्रवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 6:33:00
सूर्यास्त – 06:20:00
चन्द्रोदय – 08:03:00
चन्द्रास्त – 19:27:59
चन्द्र राशि – तुला

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 11:42:09
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – आश्विन
शुभ समय – 11:45:10 से 12:31:59 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 08:37:55 से 09:24:44 तक, 12:31:59 से 13:18:48 तक
कुलिक – 08:37:55 से 09:24:44 तक
कंटक – 13:18:48 से 14:05:36 तक
राहु काल – 10:58 से 12:27 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 14:52:25 से 15:39:14 तक
यमघण्ट – 16:26:02 से 17:12:51 तक
यमगण्ड – 15:04:07 से 16:31:53 तक
गुलिक काल – 08:01 से 09:30 तक

Related Articles

Back to top button