उत्तराखंडप्रदेश

घात लगाकर बैठे भालू ने महिला पर किया, घायल

 राजस्व क्षेत्र चमियाला के बिशन गांव में भालू ने घास काट रही महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है। महिला का सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र बिलेश्वर में उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित को उचित मुआवजा देने के साथ ही भालू को पकड़ने की मांग की है। 

दरअसल, बिशन गांव निवासी शकुंतला देवी(40 वर्ष) पत्नी गंगा प्रसाद शनिवार सुबह करीब दस बजे गांव की अन्य महिलाओं के साथ छाजी नामे तोक में घास काटने गई थी। इस दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। 

महिला के चिल्लाने पर आस-पास घास काट रही महिलाओं के शोर मचाने पर भालू वापस जंगल की तरफ भाग गया। घायल महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेश्वर में भर्ती कराया, उसका उपचार किया जा रहा है।  

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से महिला को उचित मुआवजा देने की और भालू को पकड़ने की मंग की है। उधर, रेंज अधिकरी बलवीर बधानी ने बताया कि घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। मेडिकल के बाद उसे उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button