खबर 50

मेगन से लेकर हॉलीवुड के ये बड़े स्टार बन सकते हैं प्रियंका-निक के मेहमान, सपनों के महल में होगी शादी

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जोनस के साथ 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध सकती हैं। खबरों की मानें तो यह शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी जहां पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। इस शादी पर मीडिया से लेकर तमाम दिग्गजों की नजर है। यह शादी साल की सबसे बड़ी शादी होगी जिसमें शामिल होने वाले कुछ मेहमानों के नाम सामने आए हैं।  

निक जोनस अमेरिकी सिंगर है तो वहीं प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बोलबाला है। ऐसे में सेलिब्रिटियों का आना तो तय है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका और निक की शादी में ‘बेवॉच’ एक्टर ड्वेन जॉनसन, मेगल मार्कल शामिल हो सकती हैं। प्रियंका और मेगन काफी अच्छे दोस्त हैं। यहां तक कि प्रियंका मेगन की शादी में भी शामिल हुई थीं।

Related Articles

Back to top button