प्रदेशमध्य प्रदेश

ग्वालियर में सनसनीखेज घटना, ननद-भाभी की धारदार हथियार से हत्या

ग्वालियर के पंचशील नगर में हुई सनसनीखेज घटना में ननद और भाभी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। दोनों महिलाएं सोई हुई थी, उसी समय अज्ञात हमलवार ने हथियार से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। बाद में दोनों ही महिलाओं की लाशों को घर के पास बहने वाले नाले के किनारे फेंक दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के भौड़ापुर स्थित पंचशील नगर में सुबह दो महिलाओं की हत्या कर दी गई। इनके नाम विमला बाई (64) और कस्तुरी बाई थे। दोनों रिश्ते में ननद-भाभी थे। विमला बाई नगर निगम में सफाईकर्मी थी और कुछ समय पहले ही रिटायर हुई थी। जबकि कस्तुरी बाई वर्तमान में नगर निगम में ही कार्यरत थी।

भौड़ापुर पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं घर में सो रही थी, तभी उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारों ने दोनों महिलाओं के शव को घर के पास से बहने वाले नाले के किनारे फेंक दिया। वारदात की सूचना मिलने पर भौड़ापुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button