प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज में दो लाख महिलाओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज का दौरा करेंगे. इस दौरान वो दो लाख से अधिक महिलाओं की मौजूदगी वाले एक अनोखे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पीएम प्रयागराज के परेड मैदान में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. मोदी लगभग दो लाख महिलाओं को संबोधित भी करेंगे. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.
कहीं देखा है…अपने सेवक के साथ प्रजा का अपनत्व से परिपूर्ण ऐसा रिश्ता।
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 21, 2021
ये रिश्ता नई पीढ़ी को उनके योगदान से परिचय करा रहा है।
ये आने वाले कल के आगाज का जीवंत उदाहरण है।#NariShaktiDeshKiShakti pic.twitter.com/dXdmcinuP6
PMO ने कहा कि वह स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के खातों मे 1000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे जिससे लगभग 16 लाख महिला सदस्यों को लाभ पहुंचेगा. कार्यक्रम के दौरान, मोदी ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के तहत भी एक लाख से अधिक लाभार्थियों
नारी शक्ति का नारा है, भाजपा ही दोबारा है।
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 21, 2021
प्रयागराज में महिला शक्ति का यह महासंगम स्पष्ट संकेत है कि नारी शक्ति भाजपा के साथ है।#NariShaktiDeshKiShakti pic.twitter.com/8aJzoPuLiX
को कुल 20 करोड़ से रुपये अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे. PMO ने बताया कि ये कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से जमीनी स्तर पर, उन्हें आवश्यक कौशल, प्रोत्साहन और संसाधन प्रदान करने के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रयागराज में 1.60 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ₹1,000 करोड़ का ऑनलाइन हस्तांतरण करते हुए…#NariShaktiDeshKiShakti#BJP4UP https://t.co/GVmWyqOtcO
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 21, 2021