LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले विपक्ष पार्टी को भारतीय जनता पार्टी ने दिया बड़ा झटका

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. चुनाव आयोग अगले महीने में यूपी चुनाव की तारीख का ऐलान कर सकता है. यूपी चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तीन बड़ी प्रतिद्वंदी पार्टियों जयंत चौधरी की रालोद, अखिलेश यादव की सपा और मायावती की बसपा को बड़ा झटका दिया है. इन तीनों पार्टियों के कई बड़े नेताओं को अपने पाले में झटका है.

भाजपा में प्रदेश की सदस्यता कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर आज राजेंद्र त्रिपाठी (पूर्व गृह मंत्री, कांग्रेस),

कृष्ण पाल सिंह राजपूत (पूर्व विधायक, बसपा), गुरबचन लाल जी (सेवानिवृत्त IAS), मुनिदेव शर्मा (प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय लोक दल) व अन्य सम्मानित व गणमान्य जनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है.

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के करीबी और रालोद के प्रदेश महासचिव मुनिदेव शर्मा ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया. मुनिदेव शर्मा के बारे में जानकार बताते हैं कि उनके राय के बिना चौधरी अजित सिंह बिजनौर जिले के बारे में कोई फैसला नहीं लेते थे.

मुनिदेव शर्मा 15 साल तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे. इसके बाद साल 2003 में चौधरी अजित सिंह के नहटौर आगमन पर उन्होंने मुनिदेव शर्मा को अपने साथ हेलिकॉप्टर में बैठाकर ले गए थे और इसके बाद पार्टी के कई अहम पदों की मुनिदेव शर्मा को जिम्मेदारी दी गई.

फिर वह चाहे 2004 व 2009 का लोकसभा चुनाव हो या किसी को एमएलसी या जिलाध्यक्ष बनाना हो. हर अहम फैसले में चौधरी अजित सिंह मुनिदेव शर्मा की राय से लेते थे. उन्होंने मुनिदेव शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष व महामंत्री बनाया

Related Articles

Back to top button