LIVE TVMain Slideदेशमनोरंजनमहाराष्ट्र

मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है. दिल का दौरा पड़ने से पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज ने आखिरी सांस ली. बिरजू महाराज के निधन की जानकारी उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है.

बिरजू महाराज के निधन के बाद से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. कलाकार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बिरजू महाराज जब अपनी कला का प्रदर्शन करते थे तो उनके हाव-भाव देखने वाले होते थे. उनके एक्सप्रेशन देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता था.

पंडित बिरजू महाराज ने कई बॉलीवुड गानों को कोरियोग्राफ किया है. जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है. बिरजू महाराज के नक्शे कदमों पर चलकर कई कोरियोग्राफर्स ने अपनी पहचान बनाई है.

बिरजू महाराज आज हमारे साथ नहीं रहे हैं लेकिन उनका कथक हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में जीवित रहेगा. आइए आपको उनके कोरियोग्राफर किए हुए गानों के बारे में बताते हैं.

दीपिका पादुकोण की फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने मोहे रंग दो लाल गाने को पंडित बिरजू महाराज ने ही कोरियोग्राफ किया था. दीपिका को क्लासिकल डांस करता देख हर कोई चौंक गया था. दीपिका की इस गाने के लिए खूब तारीफ हुई थी और इसका सारा क्रेडिट पंडित बिरजू महाराज को जाता है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को पंडित बिरजू महाराज के साथ काम करने का मौका कई बार मिला है. उन्होंने माधुरी की फिल्म डेढ़ इश्किया का गाना जगावे सारी रैना भी कोरियोग्राफ किया था. माधुरी को एक बार फिर कथक करता देख उनके फैंस दीवाने हो गए थे. जिसका सारा श्रेय पंडित बिरजू महाराज को जाता है.

Related Articles

Back to top button