LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देश

मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पं0 बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पं0 बिरजू महाराज ने अपनी कला और प्रतिभा से पूरी दुनिया मे देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। वे शास्त्रीय कथक नृत्य के लखनऊ कालिका-बिन्दादिन घराने के अग्रणी नर्तक थे। उनके निधन से कला जगत को हुई हानि की भरपाई होना कठिन है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए पं0 बिरजू महाराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button