LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेश

कांग्रेस पार्टी सर्वसमाज के साथ मिलकर करती है कार्य..तनुज पुनिया

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जो सर्वसमाज की बात करती है किसान बेरोजगार, अगडे, पिछडे, समाज के सभी वर्ग के लोग हमारी प्राथमिकता में है। आजादी के बाद पहली बार हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी ने ऐतिहासिक कदम उठाकर महिलाओ, नौजवानो, बेरोजगारो के लिये अलग घोषणा पत्र निकालकर पार्टी का उनके प्रति अपना रूख और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद उनके लिये कांग्रेस क्या करेगी, उसकी तस्वीर सामने रखी है आज जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में ही नही सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के नाम की आंधी के साथ ही कांग्रेस पार्टी की चुनावी प्रतिज्ञाओ की चर्चा है। हम आपको यह समझाने आये है कि अपने परिवार की खुशहाली, किसानो की तरक्की, महिलाओ के सशक्तिकरण, बेरोजगारो को रोजगार और कानून व्यवस्था का राज स्थापित करने के लिये कांग्रेस पार्टी के पक्ष मेें मतदान करके श्रीमती प्रियंका गांधी की अगुवाई में सरकार बनाये।उक्त बाते भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पाटी्र के 269 विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी तुनज पुनियाा ने आज अपने चुनावी जनसम्पर्क अभियान के दौरान विकास खण्ड हरख की न्याय पंचायत टेरा के ग्राम पंडरा, मक्कापुरवा, बरैया, नयी बस्ती, में व्यापक जनसम्पर्क करके कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने के अनुरोध के बाद आवाम से रूबरू होते हुये कही।कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रतिज्ञा की है कि प्रदेश में सरकार बनते ही अन्नदाता का गंहूँ, धान की फसल को 25 सौ रूपये कुन्टल, सरकारी खरीद करेगी और उसका पूरा कर्जा माफ करके उसके घरो में खुशहाली लायेगी। प्रदेश की आधी आबादी महिलाओ के लिये तो कांग्रेस पार्टी ने अलग से घोषणा पत्र जारी करे प्रतिज्ञा की है कि 40 प्रतिशत महिलाओ को पार्टी  का टिकट जिसे उसने पूरा कर दिया है, इण्टर तक छात्राओ को स्मार्ट फोन, स्नातक छात्राओ को स्कूटी, 8 लाख महिलाओ नौकरी, तीन गैस सेलेण्डर मुफ्त, बस मे मुफ्त बस यात्रा, 10 लाख तक इलाज मुफ्त सरकार बनते ही इन प्रतिज्ञाओ पर अमल किया जायेगा। रोजगार के लिये सडक पर घूम रहे बेरोजगार नौजवान के लिये भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र जारी करके कांग्रेस पार्टी ने 20 लाख रोजगार, छात्र संघ बहाली, भर्ती प्रक्रिया में नौजवानो का भरोसा मजबूत रहे इसके लिये जाब कलेन्डर, बनाकर जिसमें विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीख दर्ज होगी और इसका उल्लंघन करने वालो पर कठोर कार्यवाही सरकार सुनिश्चित करेगी।जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के साथ विकास खण्ड अध्यक्ष पुत्तू लाल वर्मा, जमुना प्रसाद वर्मा, लालजी वर्मा, मनोज यादव, सहजराम, रफीक, सिकन्दर अब्बास रिजवी, अम्बरीश रावत आदि कांग्रेसजनो ने जनसम्पर्क कर आवाम से वोट की अपील की।

Related Articles

Back to top button