LIVE TVMain Slideदिल्ली एनसीआरदेश

कोविड टीकाकरण के तहत देश में अब तक 162 करोड़ 26 लाख कोविड टीके लगाये गये

पिछले 24 घंटों में 27 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 162.26 करोड़  से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,75,24,670 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 2,43,495 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,68,04,145 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 93.07 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 3,06,064 नए मरीज सामने आए हैं।
वर्तमान में 22,49,335 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 5.69 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,74,753 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 71.69 करोड़ जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 17.03 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 20.75 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button