देशप्रदेशबड़ी खबर

सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बने माधवेंद्र बहादुर सिंह

रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव हेतु जारी की प्रत्याशियों की सूची में मऊ सदर विधानसभा से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भाई माधवेंद्र बहादुर सिंह सोनू सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। जैसे ही प्रत्याशी बनाये जाने की सूचना कार्यकर्ताओ को हुई सभी कांग्रेसजन खुशी से झूम और कांग्रेसजनो ने माधवेंद्र बहादुर सिंह सोनू सिंह को फूल मालाओ से स्वागत किया। इस अवसर पर माधवेंद्र बहादुर सिंह से ने कहा कि मैं निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट देने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधीएवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंहएवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित सभी पदाधिकारी गण जिला कांग्रेस कमेटी शहर कांग्रेस कमेटी सभी मंडल संगठन विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा में निश्चित ही कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक विजय हासिल होगी। उन्होंने डॉक्टर सुधा राय जी का भी आभार प्रकट किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय और बबलू राय, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हंस नाथ तिवारी, विनय कुमार गौतम, अनिल जायसवाल, विजय भान तिवारी, रामू यादव, लाल यादव, बाबूलाल प्रधान आदि रहे।

Related Articles

Back to top button