उत्तर प्रदेशदेशप्रदेश

शहीद दिवस के रूप में मनाई गयी राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि

जालौन/उरई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर नगर में उन्हें याद किया गया और उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। शहीद दिवस के मौके बस स्टैंड पर स्थित गांधी स्मारक पर विभिन्न दलों व समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता व ईओ डीडी सिंह ने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की उपस्थिति में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान राघुपति राघव राजाराम की की धुन को गाया गया। इसके साथ ही छत्रसाल इंटर काॅलेज में स्थापित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को याद किया गया। इस मौके पर सफाई निरीक्षक देवेंद्र कुमार, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी सुश्री रविंदर सलूजा, सभासद विनय श्रीवास्तव, विजय वर्मा, एलआई चंदन सिंह यादव, कमलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button