उत्तर प्रदेशदेशप्रदेश

प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली सुन कार्यकर्ताओं में जोश

 प्रयागराज के 12 विधानसभाओं में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर वर्चुअल सम्बोधन सुनने के लिए भाजपा पदाधिकारियों संग कार्यकर्ताओं की भीड़ रही।
यमुनापार के विधानसभा बारा में ईश्वर दीन छेदीलाल इंटर कालेज जसरा परिसर मे बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने मोबाइल द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो पर वर्चुअल प्रसारण में कार्यकर्ताओं ने सम्बोधन को सुना। इसके अलावा कोरांव, करछना, मेजा विधानसभा क्षेत्र में भी पांच-पांच सौ लोगों की मौजूदगी का परमिशन अनुरूप भारी संख्या में कार्यकर्ता जोश के साथ उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी ओंकार केसरी ने कहा ऐसा बजट और उद्बोधन प्रधानमंत्री का हम सब के लिए प्रेरणास्रोत है। जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री का सम्बोधन और बजट हम सब के साथ सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक रहा। विधानसभा बारा प्रभारी राजेंद्र पांडेय ने कहा जिस प्रकार से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल वैठक सुना, जोश से लवरेज पुनः भाजपा का कमल बारा मे खिलाएंगे।
वर्चुअल बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, जय सिंह पटेल, विधानसभा सह प्रभारी सुभाष चन्द्र केसरी, प्रवासी हरेंद्र त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, महामंत्री विजय शंकर शुक्ला, मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड, कमलेश त्रिपाठी, हरिदेव धूरिया, मोर्चा अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय, सुभाष सिंह पटेल, अरुण सिंह, राजमणि पासवान, कुशल जैन, मंडल अध्यक्ष जगत शुक्ला, बन्दना सिंह, कुलदीप सिंह पटेल, शिव प्रसाद केसरवानी, अंजनी लाल, धर्मराज पाल, सतीश विश्वकर्मा, रंगबली पटेल, वेदेश दत्त पाण्डेय, परमेश्वर बौद्ध, दुर्गा पांडेय, सुधा गुप्ता, नीरज केसरवानी, दिनेश प्रजापति आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button