उत्तर प्रदेशदेशप्रदेश

विश्व वेटलैंड़ दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

विश्व वेटलैंड़ दिवस पर लंभुआ रेंज कार्यालय के अंतर्गत वेदूपारा कैंपस में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व बीडीसी विजय प्रताप सिंह ने विश्व वेटलैंड़ दिवस के अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय लोगों एवं वन विभाग के कर्मियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजाराम मौर्य के द्वारा किया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी मो. इब्राहिम ने गोष्ठी में मौजूद लोगों को विस्तार से बताते हुए कहाकि वेटलैड्स में जैविक विविधता और व्यापक खाद्य श्रृंखला उन्हें जैविक “सुपर मार्केट“ बनाते हैं। वेटलैड्स जैविक, रासायनिक और आनुवंशिक सामाग्री की महत्ता के श्रोत, सिंक और परिवर्तक के रूप में बहुत महत्वपूर्ण है। क्षेत्रीय वनाधिकारी लंभुआ के द्वारा आगे बताया गया की इसके अलावा वेटलैड्स मानवता की सांस्कृतिक विरासत के रूप में महत्वपूर्ण योगदान देते है। इसका हमारी आस्था और प्रथाओं के साथ भी गहरा संबंध है, और ये हमारी प्राकृतिक संपदा और “तरल संपत्ति“ का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहाकि इस वर्ष के वेटलैड्स दिवस का मुख्य विषय है “वेटलैड्स हमारे भविष्य के लिए-टिकाऊ अजीविकाएं“ यह विषय मछली पकड़ने, धान की खेती, पर्यटन और जल प्रावधान जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय आजीवकाएं हासिल करने के लिए वेटलैड्स महत्व पर प्रकाश डालता है। उप क्षेत्रीय वनाधिकारी डीके यादव ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहाकि विश्व आंद्र भूमि दिवस इसलिए मनाया जाता है की जितनी भी आंद्र भूमि है, उसकी पहचान करना और दुनियां को उसके बारे में बताना, तथा आंद्र भूमि स्थलों, लाभ प्रकृति के विकास में वे कितने महत्वपूर्ण है, लोगों को समझाना और आंद्र भूमि में हो रहे नुकसान को रोकना मुख्य उद्देश्य है। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय गणमान्य के साथ ही विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button