देशमनोरंजन

सबा आजाद क्या वाकई कर रही हैं रितिक रोशन को डेट? इंस्टाग्राम पर हैं बेहद बोल्ड फोटोज

रितिक रोशन और सबा आजाद की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में हैं। बीते दिनों दोनों को हाथ पकड़े रेस्ट्रॉन्ट से निकलते देखा गया था। इसके बाद उनके रिलेशनशिप के चर्चे शुरू हो गए। दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। कुछ खबरों में दाबा किया गया है कि रितिक रोशन के लिए सबा वाकई दोस्त से ज्यादा हैं लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाकर रखना चाहते हैं।
रितिक रोशन अपनी वाइफ सुजैन से काफी समय पहले अलग हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजैन अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी के साथ डेट कर रही हैं। अब खबरें हैं कि रितिक की जिंदगी में भी कोई खास आ चुका है। ये खबरें तब शुरू हुईं जब रितिक को बीते दिनों एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। उस वक्त मास्क की वजह से लड़की की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में रिपोर्ट्स आईं कि वह सबा आजाद थी। अब बात करें सबा करें तो उनका असली नाम सबा सिंह ग्रेवाल है। प्रोफेशनली उन्हें सबा आजाद के नाम से जाना जाता है। सबा ऐक्टर, म्यूजिशियन और थिएटर डायरेक्टर हैं। सबा बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने दिल कबड्डी, मुझसे फ्रैंडशिप करोगे, नौटंकी साला जैसी फिल्मों में दिखाई दी हैं। इसके अलावा उन्होंने कैडबरी, मैगी, टाटा स्काई जैसी कई ऐड फिल्म में भी काम किया है। सबा ने रितिक के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया। वह उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं कर रहे। हालांकि सुजैन खान सबा को फॉलो कर रही हैं। ऐसे में सबा का नाम रितिक से जुडऩा लोगों को चौंका रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रितिक ने कई महीनों से अपने रिलेशनशिप को छिपाकर रखा था। यहां तक कि जिन लोगों को पता था कि वह सबा को डेट कर रहे हैं, उन्हें सार्वजनिक जगह पर हाथ पकड़े देखकर हैरान थे। रिपोर्ट के मुताबिक, रितिक बीते महीने सबा के साथ कुछ वक्त गोवा में भी बिता चुके हैं। दोनों के बीच रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है। बीते दिनों राकेश रोशन ने रितिक की फिर से शादी पर कहा था, मेरी इच्छा होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। जो होगा अच्छा होगा। बता दें कि रितिक और सबा की उम्र में काफी अंतर है। सबा 32 साल की हैं और रितिक 48 के। कई लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि साथ में उनका कोई प्रोजेक्ट आ सकता है। हालांकि ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि दोनों के बीच प्रोफेशनल के अलावा पर्सनल बॉन्डिंग भी है।

Related Articles

Back to top button