LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

ब्रजेश की जनसभा में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

लखनऊ कानून मंत्री व कैण्ट विधानसभा से प्रत्याशी ब्रजेश पाठक के समर्थन में कृष्णा नगर के विजय खंड में सिटिजन डेवलेपमेण्ट फाउण्डेशन की अध्यक्ष शालिनी सिंह की तरफ एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुए। सभा में कानून मंत्री ब्रजेश  पाठक उनकी पत्नी नम्रता पाठक और  अपर्णा यादव मौजूद रही। यह जानकारी कैंट विधानसभा के मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह राजू ने दी। उन्होंने बताया कि भाजपा में मनोज सिंह, राकेश प्रताप सिंह, डॉ. अरुण, उमाकांत, अजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। शामिल हुए कांगे्रस के कार्यकर्ताओं को कानून मंत्री और अपर्णा यादव ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शहरी हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र का विकास हो, सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने भाजपा के कार्यों को गिनाते हुए पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की। सभा के दौरान कांग्रेस से आये कार्यकर्ताओं ने भी ब्रजेश पाठक को भारी मतों से जिताने की हुंकार भरी।

Related Articles

Back to top button