Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशधर्म/अध्यात्मप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेश

महाशिवरात्रि: आज बम-बम भोले से गूंजेंगे शिवालय

महोबा । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज सभी षिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंजेंगे। इसे लेकर भक्त उत्साहित है और इस खास दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा भक्तों पर बरसती है। महाशिवरात्रि पर आज भक्तों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी और शहर के विभिन्न स्थानों से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां भक्तों ने पूरी कर ली है और भगवान भोलेनाथ के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया सवारा जा रहा है। शहर के शिवतांडव मंदिर, गोरखेश्वर महादेव मंदिर, बलखंडेश्वर स्थित शिव मंदिर, मां बड़ी चंद्रिका प्रांगण स्थित शिव मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों को सजाया संवारा जा रहा है और महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि शहर के करिया पठवा, कालभैरव मंदिर सहित कई जगहों से भक्तों द्वारा भव्य तरीके से शिव बारात निकाली जाती है और इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग भागीदारी करते है और इसके बाद शिव पार्वती जी का विवाह कराया जाता है। इसके साथ ही चरखारी, पनवाड़ी, कुलपहाड़ सहित पूरे जिले के षिवमंदिरों में भी पूजा अर्चना करने को लेकर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और ओर हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई देते है। कई लोग व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था अर्पित करते है। ज्योतिषाचार्य पं. गौरव द्विवेदी बताते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन जो भी भक्त सच्चे मन से शिवलिंग का अभिषेक कर जल चढ़ाते हैं, उन्हें महादेव की विशेष कृपा मिलती है। इस दिन बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, शर्करा से भगवान शिव का अभिषेक करने से मनवांछित इच्छा पूरी होती है। भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल, शहद, दूध, घी से करना चाहिए। भांग, धतूरा फूल, बेलपत्र चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं। यदि कोई भक्त रोगी है तो वह चार प्रहर की पूजा करें। गिलोय का रस पानी में मिलाकर भगवान का अभिषेक करें तो उसके रोग दोष दूर हो जाते हैं। कुल मिलाकर  महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है और इस विशेष दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा अपने भक्तों पर बरसती है। महाशिवरात्रि पर आज भक्तों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी और शहर के विभिन्न स्थानों से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां भक्तों ने पूरी कर ली है और भगवान भोलेनाथ के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया सवारा जा रहा है। सभी में अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button