उत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

 भाजपा सरकार किसानों की हितैषी- राजकुमार चाहर

मऊ । भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। किसान हित में अनेक योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों के खाते में सीधे पैसा पहुंचने से किसान अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहा है। यह बातें सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर ने कही। भाजपा को किसानों की हितैषी सरकार बताते हुए उनकी आमदनी बढ़ाने तथा उनकी फसलों का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। कहा कि भाजपा हमेशा से ही किसानों की हितैषी रही है। प्रदेश में गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीद की गई है। श्री चाहर ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता योगी सरकार के कार्यों से बहुत ही प्रभावित है। प्रदेश में बहू बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। गरीबों को महीने में दो बार निःशुल्क राशन मिलने से गांव की गरीब जनता को काफी लाभ पहुंचा है। प्रदेश में गांव से लेकर शहर तक सड़कों पर भी काम दिख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर योगी की सरकार चाहती है। जिले की चारों विधानसभाओं में भाजपा की लहर देखने को मिल रही है। हमे पूर्ण विश्वास है कि हम चारों विधानसभाओं में भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

Related Articles

Back to top button