Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है- सीएम योगी

मऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मऊ में थे। उन्होंने मधुबन, घोसी व सदर विधानसभा क्षेत्र में तीन जनसभाएं की। योगी के निशाने पर मऊ सदर के पांच बार के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी रहे। उन्होंने 2005 में मऊ में हुए दंगे में मुख्तार की भूमिका का जिक्र करते हुए जनता से कहा कि आपको याद होगा कि कुछ समय पहले यहां का माफिया गाड़ी की बोनट पर बैठकर गोली चला रहा था। तत्कालीन सपा सरकार उस पर कार्रवाई की बजाय मौन साध रखी थी। हमारी सरकार ने उस पर बुल्डोजर चलाया। हमारे सरकार का बुल्डोजर बोलता नहीं है। बड़े-बड़े माफियाओं की बोलती बंद कर देता है। तीन जनसभाओं में सीएम योगी ने अपने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। मऊ के चारों प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। योगी ने मुख्तार अंसारी का नाम लिये बगैर हमला करते हुए कहा कि वह माफिया अहीर, खटिक, राजभर, दलितों की बस्तियां जला रहा था। समाजवादी पार्टी की सरकार तमाशा देख रही थी। हमारी सरकार में माफियाओं पर ऐसा बुल्डोजर चला कि वह चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। सपा की सरकार में दंगे होते थे। मऊ के दंगे में भी दर्जनों लोग मारे गये थे। मऊ से लेकर वाराणसी तक व्यापारियों व अन्य लोगों से गुंडा टैक्स की वसूली होती थी। आज दावे के साथ कह सकता हूं कि यूपी में कोई भी व्यापारी किसी माफिया को गुंडाटैक्स नहीं देता है। कोई गुंडाटैक्स मांगता है तो उसे गुंडाटैक्स तो नहीं, पुलिस की गोली जरुर मिल जाती है। योगी ने जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसभा में मंच पर खड़ी मन्ना सिंह की विधवा मंजू सिंह की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि माफिया के चलते मंजू आज विधवा बनकर खड़ी हैं। भाजपा की सरकार में किसी की भी बहन और बेटी विधवा बनकर भीख मांगती नहीं फिरती है। पांच साल तक सरकार के कामकाज का परिणाम बताया कि आज लोग सकून और चैन से जीवन-यापन कर रहे हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र की जनसभा में मऊ के विकास के लिये स्व. कल्पनाथ राय व स्व. रामजी सिंह के योगदान को याद किया। मऊ सदर से अशोक सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना से पूनम सरोज, घोसी से विजय राजभर व मधुबन से रामविलास चैहान को चुनाव जिताने की अपील की। मधुबन संवाददाता के अनुसार जनसभा को संबोधित करते हुए  सीएम योगी ने बिना नाम लिए दारा सिंह चैहान पर निशाना साधते हुए कहा मधुबन में एक दगाबाज आया जो आपको धोखा दे गया। उसने मधुबन में विकास नहीं किया और यहां से भाग गया। आगे सीएम योगी ने कहा कि इस बार मधुबन में उन्होंने ठोक-बजाकर प्रत्याशी को उतारा है। आगे उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा 10 मार्च के बाद उज्जवला योजना के सभी लाभार्थी को होली और दीवाली में एक एक गैंस सिलेंडर मुफ्त में मिलेगा। इसके साथ ही बेटी के जन्म पर हम 25 हजार रुपए देंगे। 60 साल से ऊपर जितनी भी महिलाएं और बहनें हैं उन्हें मुफ्त में उत्तर प्रदेश परिवहन बसों में सफर कराएंगे। आगे कहा कि पिछले पांच साल में पांच लाख नौजवानों को नौकरी दी है। और दो करोड़ नौजवानों को स्वतः रोजगार से जोड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने बुल्डोजर का जिक्र करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में मऊ में माफियाओं का आतंक होता था और उस समय की सरकारें कीड़े की तरह रेंगती थीं। वहीं अबकी सरकार में माफिया कीड़े की तरह रेंगते हैं और बुल्डोजर चलता है। आज बुल्डोजर बोलता नहीं बोलती बंद करता है। बेटी की पढ़ाई के लिए पहले पंद्रह हजार दिया जाता था उसे अब पच्चीस हजार दिया जाएगा। बेटी की शादी के लिए कन्यादान के लिए हमने पहले पैंतीस हजार देते थे। उसे बढ़ाकर हमने इक्यावन हजार किया लेकिन अबकी बार सरकार बनी तो हम एक लाख रुपए देंगे। कोपागंज संवाददाता के अनुसार आखिरी चरण के चुनाव के मद्देनजर जनपद के चारो विधानसभाओ के लिए जनपद के मधुबन, घोसी विधानसभा के कोपागंज सदर उमीदवार अशोक सिंह के साथ मुहम्दाबाद से भजपा प्रत्याशी पूनम सरोज के लिए चुनावी जन सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम कर सपा पर जुबानी तीर चलाते हुए कहां की हम विकास की बात करते हैं वह लूट और भ्रष्टाचार की बात करते हैं। भाजपा का विकास देख कर समाजवादी पार्टी के लोग कहते हैं कि इस सरकार में पैसा कहा से आ रहा है। इनको मालूम नही है कि हमारी सरकार की नियत व सोच दोनों ही सही हैं जो ये लोग सरकारी धन को लूटने का काम करते थे उन्ही पैसों को मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार विकास के लिए पैसे लगा रही हैं। इस समय उत्तर प्रदेश में विकास व बुलडोजर दोनों साथ साथ चल रहा हैं। इस सरकार ने गुंडो माफियाओं की बोलती बंद कर दी हैं जो कल तक खुले में तमंचे लहराते थे आज वह व्हील चेयर पर गिड़गिड़ा रहे हैं। कोपागंज के ग्राउण्ड से ललकारते हुए कहा कि कुछ धोखेबाज व दल बदलू आप के बीच आए हुए उन्हें 10 तारीख़ के बाद भागते नजर आएंगे इनके कुछ गुन्डे भजपा प्रत्याशी का बैनर पोस्टर फाड़ने का कॉम कर रहे हैं उन्हें मालूम नही की मतगणना के बाद उनकी उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। घोसी विधायक के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि पिछली बार जनपद के तीन सीटों पर जीता कर सदन मे भेजा मुझे उम्मीद हैं कि इस बार चारो सीटों पर विजय देकर मेरा सम्मान बढ़ाएंगे। कोपागंज के फील्ड से लगभग 1 घण्टा 30 मिनट के अपने भाषण में गर्मी बुलडोजर हेकड़ी की कई बार बात करते दिखाई पड़े इस बीच बीच बीच मे उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा टेम्पर हाई करते दिखाई दिए। इस कार्य कर्म में घोसी विधायक विजय राजभर, उत्तपल राय अखिलेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, बिरेन्द्र गुप्ता, मोनू मौर्या, लालचंद चैहान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज सोनकर आदि लोग मंच पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button