Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबरमनोरंजनमहाराष्ट्र

शिबानी दांडेकर के साथ मेरा फरहान अख्तर पर था क्रश: गौहर खान

मुंबई । हाल में अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने शादी रचाई है। मुंबई के खंडाला वाले फार्महाउस पर करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में उनकी शादी संपन्न हुई। उनकी शादी में बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी शिरकत की थी। अब अभिनेत्री गौहर खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि शिबानी के साथ-साथ उनका भी फरहान पर क्रश था। गौहर ने बताया कि शिबानी के साथ उनका भी फरहान पर क्रश था। फरहान और शिबानी की मुलाकात एक रियलिटी शो आई कैन डू दैट में हुई थी। इस शो को फरहान होस्ट कर रहे थे, जबकि शिबानी एक प्रतिभागी थीं। 2015 में इसी शो के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। गौहर भी इस शो में एक प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई थीं। इस शो के दौरान उनका क्रश फरहान पर बढ़ा। गौहर ने कहा, मुझे नहीं पता कि उनकी प्रेम कहानी तब शुरू हुई या नहीं, क्योंकि मुझे कोई आइडिया नहीं था। लेकिन हम सभी उस वक्त फरहान पर क्रश कर रहे थे। शिबानी और मेरे सहित हम सभी उनसे प्रभावित थे। मुझे याद है कि हम बात करते थे कि वह कितने अच्छे दिखते हैं या वह कितने अद्भुत व्यक्ति हैं। गौहर ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि फरहान-शिबानी एक साथ हैं, तो उन्हें बहुत खुशी हुई। फरहान के बारे में गौहर ने कहा, फरहान एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी मैं वास्तव में इंडस्ट्री में प्रशंसा करती हूं। मैं उनके अभिनय और निर्देशन करने की क्षमता को पसंद करती हूं। हालांकि, गौहर फरहान और शिबानी के संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने फरहान को इंस्टग्राम पर शादी की बधाई दी थी। फरहान-शिबानी ने एक प्राइवेट सेरेमनी में 19 फरवरी को शादी रचाई थी। ये दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। गौहर को हाल में कई म्यूजिक वीडियो में देखा गया है। गौहर ने दिसंबर, 2020 में जैद दरबार से शादी की थी। गौहर और जैद की मुलाकात 2020 में लॉकडाउन के दौरान एक किराने की दुकान पर हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। एक-दूसरे को जानने के कुछ हफ्तों के बाद ही इस कपल ने डेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद दोनों ने रिश्ते में बंधने का निर्णय लिया। गौहर को आखिरी बार फिल्म 14 फेरे में देखा गया था। इस फिल्म में विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा ने लीड किरदार निभाया था। फिल्म हाल में जी5 पर रिलीज हुई थी। इससे पहले वह चर्चित वेब सीरीज तांडव में नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button