Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबरस्वास्थ्य

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,30,967 सैम्पल की जांच की गयी

लखनऊ अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,30,967 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 117 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,57,80,119 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 200 लोग तथा अब तक कुल 20,44,746 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1,497 एक्टिव मामले है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 10 मार्च, 2022 को एक दिन में 2,15,712 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,23,94,162 तथा दूसरी डोज 11,99,19,572 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,28,41,016 तथा दूसरी डोज 60,17,175 दी गयी है। कल तक 23,24,024 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 29,34,95,949 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button