Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशस्वास्थ्य

प्रदेश में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 76 नये मामले आये हैं

लखनऊ । अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,23,475 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 76 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,60,29,331 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 162 लोग व अब तक कुल 20,45,092 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1,313 एक्टिव मामले है। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 12 मार्च, 2022 को एक दिन में 4,21,745 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,24,48,057 व दूसरी डोज 12,03,96,024 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,28,78,493 व दूसरी डोज 62,53,011 दी गयी है। कल तक 23,34,127 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 29,43,09,712 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button