Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50ट्रेंडिगदेशप्रदेश

पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने मुख्यमंत्री को श्री कृष्ण की छिव भेंट की

मथुरा । मथुरा वृंदावन नगरी के वरिष्ठ चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर भगवान श्री कृष्ण का चित्र भेंट किया। साथ साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की बधाई दी। पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार ने अपनी कॉफी टेबल बुक भी भेंट की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से मेरे वृंदावन के विषय में बहुत सी बातचीत हुई जिसमें मथुरा वृंदावन के विकास को लेकर चर्चाएं हुई उन्होंने कहा कि वृंदावन में वाराणसी की तरह कोरिडोर बनने का विचार है। इसके लिए उनकी प्रधानमंत्री  से बात हुई है। इससे पहले भी कृष्ण कन्हाई ने योगी सहित अभी तक की सभी 22 मुख्यमंत्री के आदमकद चित्र बनाए हैं। जो उत्तर प्रदेश विधानसभा की शोभा बढ़ा रहे हैं। कृष्ण कन्हाई ने मुख्यमंत्री को वृंदावन में अपने आर्ट गैलरी पर आने का न्योता भी दिया है।

Related Articles

Back to top button