Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्र

आरआरआर के हिंदी संस्करण ने पांच दिन में 100 करोड़ क्लब में किया प्रवेश

इंडियन सिनेमा के टॉप डायरेक्टर में शुमार एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। दिल्ली, गुजरात, यूपी, बिहार, राजस्थान में फिल्म आरआरआर का दबदबा है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 5 दिन में 107.59 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, आरआरआर ने पांचवे दिन यानी मंगलवार को 15.02 करोड़ का कलेक्शन किया। 5 दिन में राजामौली की फिल्म आरआरआर का हिंदी वर्जन में कुल कलेक्शन 107.59 करोड़ हो गया है। पॉजिटिव वर्ड माउथ का मूवी को जबरदस्त फायदा हो रहा है। अगर फिल्म की कमाई की यही रफ्तार जारी रहेगी तो आरआरआर 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। आरआरआर ने 19 करोड़ के साथ खाता खोला था। इसके बाद से फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म ने 4 दिनों में 91.50 करोड़ की कुल कमाई की। अब 5वें दिन यानी मंगलवार की कमाई मिलाने के बाद आरआरआर के हिंदी वर्जन की कमाई 100 करोड़ के पार पहुंच गई है। आरआरआर एसएस राजामौली की हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 3सरी फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड बाहुबली- द बिगिनिंग और बाहुबली- द कनक्लूजन ने बनाया था। दूसरी तरफ, आरआरआर रामचरण और जूनियर एनटीआर की पहली 100 करोड़ी हिंदी फिल्म है। आरआरआर पोस्ट पैंडेमिक 100 करोड़ कमाने वाली 6ठी फिल्म बन गई है।
आरआरआर में जूनियर एटीआर और रामचरण लीड रोल में नजर आए। आरआरआर के सिनेमाघरों में रिलीज होने से द कश्मीर फाइल्स की नॉनस्टॉप कमाई में थोड़ा सा ब्रेक जरूर लगा है।

Related Articles

Back to top button