LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,09,409 सैम्पल की जांच की गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज
बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,09,409 सैम्पल की जांच की
गयी। कोरोना संक्रमण के 34 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक

कुल 10,86,97,127 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि
विगत 24 घण्टों में 58 लोग तथा अब तक कुल 20,47,106 लोग कोविड-19 से
ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 344 एक्टिव मामले है।
 श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा
रहा है। प्रदेश में कल 05 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 4,29,806 वैक्सीन की
डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को
कुल पहली डोज 15,27,45,734 तथा दूसरी डोज 12,46,58,566 दी गयी। उन्होंने
बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,31,02,562
तथा दूसरी डोज 77,98,441 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक
कुल पहली डोज 17,08,824 दी गयी। कल तक 24,65,905 प्रीकॉशन डोज दी
गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 30,24,80,032 वैक्सीन की
डोज दी गयी है।
सम्पर्क सूत्र: जयेन्द्र सिंह

Related Articles

Back to top button