Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेश

आईजी व एसपी ने सोनहा थाने पर किया विवेचना कक्ष का लोकार्पण

बस्ती ।  पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश मोदक व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव रविवार को सोनहा थाने पर पहुंचे व विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। थाने पर पहुंचते ही जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। आईजी व एसपी द्वारा नव निर्मित विवेचना कक्ष का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण किया गया। स्नान घर व आरओ प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। उनके द्वारा सोनहा-शिवाघाट की ओर बनने वाले गेट का शिलान्यास भी किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईजी ने कहा कि वे बतौर पुलिस अधीक्षक 12 वर्ष पूर्व इस थाने पर आ चुके हैं। तबसे अब थाने की हालत में काफी सुधार हो चुका है। जन सहयोग से बाउंड्रीवाल का निर्माण पूरा कराने, परिसर में इंटरलॉकिंग कराने, पौधारोपण व फुलवारी लगवाए जाने के लिए प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र शाबाशी देते हुए कहा कि मैं इसके लिए 100 में 100 अंक प्रदान करता हूँ। पुलिस अधीक्षक ने भी थाना में हुए कार्यों की सराहना की। कहा कि जल्द ही सोनहा में भी एक अतिरिक्त पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी। कहा कि महिलाओं को बेझिझक होकर थाने में आकर अपनी समस्या बतानी चाहिए। उन्हें हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। ज़िला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ समाजसेवी राजाराम तिवारी ने आगंतुकों को अंग वस्त्र व श्री राम चरित मानस भेंट कर स्वागत किया। जय पूर्वांचल व्यापार मंडल भानपुर के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्त, प्रधान संगठन रामनगर के अध्यक्ष मंटू दुबे, अनूप शुक्ल, सुनील तिवारी, सुशील तिवारी, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, मनोज सिंह, दुर्गा सिंह, राजेश पांडेय, अंकित त्रिपाठी की ओर से आगंतुकों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन मानवी सिंह ने किया। दुर्गेश पांडेय, रामदेव, अनिल कुमार यादव, दयानन्द यादव, जिला पंचायत सदस्य अबूबकर, कृष्ण चन्द्र पांडेय, दिनेश दुबे, जयराम चौधरी, भगवंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button