Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबरस्वास्थ्य

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 73,881 सैम्पल की जांच की गयी, कोरोना संक्रमण के 106 नये मामले आये हैं

लखनऊ । अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 73,881 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 106 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,97,49,617 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 37 लोग तथा अब तक कुल 20,47,480 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 507 एक्टिव मामले है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 15 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 3,60,477 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,28,36,038 तथा दूसरी डोज 12,69,15,204 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,31,77,262 तथा दूसरी डोज 84,36,034 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 30,16,463 तथा दूसरी डोज 839 दी गयी। कल तक 25,69,539 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 30,69,51,379 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button