Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 91,673 सैम्पल की जांच की गयी, कोरोना संक्रमण के 203 नये मामले आये हैं

लखनऊ । अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 91,673 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 203 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,07,90,314 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 162 लोग तथा अब तक कुल 20,48,482 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1316 एक्टिव मामले है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 25 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 6,28,582 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,29,30,105 तथा दूसरी डोज 12,92,53,264 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,32,76,218 तथा दूसरी डोज 90,15,198 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 44,23,810 तथा दूसरी डोज 1,04,615 दी गयी। कल तक 27,09,612 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,17,12,822 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button