LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

होटल इंडस्ट्री को लगे पंख, कोरोना के बाद भी प्रदेश में आया सर्वाधिक निवेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पिछले पांच सालों में दूरदर्शी नीति का परिणाम
है कि कोरोना के बाद भी प्रदेश में पर्यटक बढ़ने के कारण होटल इंडस्ट्री अपने नई उड़ान पर है और
पर्यटन के क्षेत्र में सबसे ज्यादा निवेश प्रदेश में आया है। जबकि इस मामले में देश के अन्य राज्य उत्तर
प्रदेश से पिछड़े हुए हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) थ्री में 575 करोड़ की 23 परियोजनाएं धरातल
पर उतर रही हैं। इतनी ही धनराशि की अन्य परियोजनाएं अभी पाइप लाइन में हैं।
सीएम योगी ने 2018 में प्रदेश में पर्यटन नीति तैयार कराई थी। उसी का नतीजा है कि पिछले कुछ
सालों में पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश में पर्यटकों से लेकर निवेश में भी वृद्धि हुई है। सीएम योगी के
पिछले कार्यकाल में पर्यटन विकास की करीब तीन हजार करोड़ रुपए की 1084 परियोजनाएं
धरातल पर उतरी हैं। जबकि 2012 से 2017 तक मात्र 820 करोड़ की 222 परियोजनाएं ही धरातल
पर उतर पाई थीं। कोरोना के बावजूद 2017 से 2021 तक प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 27 फीसदी
का इजाफा हुआ है। प्रदेश में 125 करोड़ से अधिक भारतीय पर्यटक और सवा करोड़ से अधिक
विदेशी पर्यटक आए हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण प्रदेश में होटलों और कमरों की संख्या
में भी इजाफा हुआ है। 2017 से 2019 तक होटलों में 45 सौ से अधिक नए कमरे बने हैं।

Related Articles

Back to top button