मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में

मेरठ और आसपास जिलों में आज कई प्रमुख मामले चर्चा में हैं। यहां हम आपको ऐसी ही बड़ी खबरों को कम शब्दों में बताने जा रहे हैं। जो खबरें दिनभर सुखिर्यों में रहीं हैं।
1: विषाक्त पदार्थ का सेवन कर किसान ने दी जान
बुलंदशहर: पहासू क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक किसान ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालात बिगड़ने पर परिजन उसे खुर्जा अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान देर रात्रि किसान की मौत हो गई। लोगों में चर्चा है कि किसान ने आर्थिक तंगी के चलते आत्मघाती कदम उठाया। अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
2: दो पक्षों में फायरिंग, तीसरे को गोली लगी
बिजनौर: गांव मुकरपुर गुर्जर में छत्रपाल और शोभाराम में विवाद हो गया। मारपीट में शोभाराम गंभीर रुप से घायल हो गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग में पूर्व प्रधान बलराम सिंह की बैठक पर बैठे गांव उलेढ़ा निवासी जयपाल सिंह पुत्र हृदय राम को गोली लग गई। गोली जयपाल सिंह के सीने में दाहिनी ओर लगी है। घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया और थाना प्रभारी संजय तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गोली से घायल जयपाल को हायर सेंटर में भर्ती कराया है।
3: इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा
सहारनपुर: नांगल कस्बे में युवती हाथों में मेहंदी और श्रृंगार कर बरात आने का इंतजार करती रही। बरात के स्वागत की तैयारियां भी परिजनों ने कर रखीं थी। युवती, स्वजन, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग दोपहर तक बारात की अगवानी में टकटकी लगाए बैठे रहे। सुबह आने वाली बारात दोपहर तक नहीं पहुंची। आस टूट चुकी थी। पुलिस को तहरीर दी गई है, दहेज में 10 लाख रुपये और स्विफ्ट कार की डिमांड का आरोप है।
4: शिक्षक पर छात्र के साथ कुकर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर: स्याना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक पर छात्र के साथ कुकर्म का आरोप लगा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता का बेटा एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पड़ता है। गुरुवार को शिक्षक छात्र को स्कूल में ही एकांत स्थान पर ले गया। जिसके बाद शिक्षक ने छात्र के आंखों पर पट्टी बांधकर उसके साथ कुकर्म किया।
5: भाकियू में राजनीतिेक महत्वाकांक्षा रखने वालों की जगह नहीं: नरेश टिकैत
5: बागपत: भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का कहना है कि भाकियू किसानों के लिए है और इसमें किसानों के हित ही सर्वोपरि हैं। यूनियन हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करती है। हमारे संगठन में राजनीतिक महात्वाकांक्षा रखने वालों की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि देश के किसान आज भी परेशान हैं।